{"_id":"67d88156e058366216040251","slug":"wecle-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-105491-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बाडियां गांव में बनेगा आधुनिक वाहन जांच केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बाडियां गांव में बनेगा आधुनिक वाहन जांच केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। कस्बे के बाडियां गांव में वाहन जांच केंद्र बनाया जा रहा है, जो अप्रैल तक बनकर तैयार हो जाएगा। यह केंद्र अपनी किस्म का पहला होगा, जहां कंप्यूटर व सीसीटीवी की निगरानी में वाहनों की जांच होगी।
इसके लिए जोरों से तैयारी चल रही है। कंपनी के इंजीनियर पूरी तरह से जांच में जुटे हैं। पहले जहां परिवहन विभाग में वाहनों को ले जाया जाता था। वहां पर इंस्पेक्टर की देखरेख में वाहन की जांच की जाती थी। उसके बाद एआरटीओ वाहन को पास कर देते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब चार स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे व कंप्यूटर की निगरानी से जांच होगी। वाहन का पूरी तरह से एक्सरे किया जाएगा। पूरी प्रतिक्रिया से निकलने के बाद वाहन जांच केंद्र के मैनेजर के पास रिपोर्ट जाएगी। उसके बाद इंस्पेक्टर चेक कर एआरटीओ के पास पहुंचने पर ही वाहन को पास किया जाएगा। यह जम्मू में अपनी तरह का पहला वाहन जांच केंद्र होगा। इस केंद्र में एक दिन में 110 वाहनों की जांच की जा सकेगी। इसके लिए छोटे वाहनों के लिए अलग व बड़े वाहनों के लिए अलग प्लेट फार्म बनाया गया है।
बाॅक्स
वाहन जांच केंद्र आधुनिक किस्म का होगा, जो सीसीटीवी व कंप्यूटर से लैस रहेगा। पूरी तरह स्क्रीनिंग के बाद ही वाहन को पास किया जाएगा। वाहन जांच केंद्र पूरी से बनकर तैयार है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ही केंद्र को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
-रमेश समोतरा
एआरटीओ सांबा