फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Web portal launched on 31st under new industrial policy in jammu kashmir

नई औद्योगिक नीति के तहत वेब पोर्टल का शुभारंभ 31 को

विज्ञापन
Web portal launched on 31st under new industrial policy in jammu kashmir
जम्मू। जम्मू-कश्मीर नई औद्योगिक नीति के तहत इकाइयों के पंजीकरण के लिए 31 अगस्त को वेब पोर्टल शुरू होगा। इसका शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि इस वेब पोर्टल के शुरू हो जाने से नई केंद्रीय नीति के तहत इकाई लगाने के इच्छुक लोगों को काफी सहूलियतें मिल जाएंगी। वे आईआईएम, एम्स, आईआईटी और जम्मू विश्वविद्यालय के बीच शनिवार को एमओयू पर हस्ताक्षर के मौके पर बोल रहे थे।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि विभिन्न प्रकार के उच्च शिक्षा संस्थानों के एक-दूसरे के करीब आने और विविध विशेषज्ञताओं और शिक्षाविदों के साथ जम्मू में एक विशिष्ट एकीकृत शिक्षा मॉडल के रूप में उभरने की क्षमता है। सुझाव दिया कि जम्मू के चार शिक्षण संस्थानों के एक साथ आने से केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू जैसे संस्थानों से भी व्यापक समन्वय का मार्ग प्रशस्त होना चाहिए। जम्मू ने देश के अन्य राज्यों के लिए एक मिसाल कायम की है। वह मिलकर काम करने में विश्वास करते हैं। इसलिए सहयोग सफलता का नया मंत्र है।
विज्ञापन

एमओयू साइन करने का उद्देश्य छात्रों, शोधार्थियों और शिक्षकों के लिए नए अवसरों को प्रदान करना है। आईआईएम जम्मू के निदेशक प्रो. बीएस सहाय ने बताया कि प्रौद्योगिकी चिकित्सा विज्ञान और प्रबंधन के एकीकरण के बारे में मिश्रित शिक्षा में मदद करना नई शिक्षा नीति 2020 के प्रमुख उद्देश्य में से एक है। डॉ. मिलिंद कंबल ने बताया कि जम्मू उच्च शिक्षा का केंद्र है। जो संस्थान के बीच समग्र सहयोग की महान शैक्षणिक क्षमता को उजागर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed