फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Weather: Winter shows its strength, Shopian is the coldest in Kashmir Valley

Jammu Kashmir Weather: सर्दी ने दिखाए तेवर, कश्मीर घाटी में शोपियां सबसे ठंडा; इस सप्ताह और गिरेगा पारा

Thu, 04 Dec 2025 12:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 04 Dec 2025 12:42 AM IST
सार

घाटी में सबसे कम तापमान शोपियां में माइनस 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
Weather: Winter shows its strength, Shopian is the coldest in Kashmir Valley
पीर की गली,शोपियां file - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर में सर्दी सख्त तेवर दिखा रही है। घाटी में सबसे कम तापमान शोपियां में माइनस 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। विभाग के अनुसार 4 से 8 दिसंबर तक बादल छा सकते हैं। इस एक सप्ताह में तापमान में और कमी आएगी।

विज्ञापन


बुधवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य ये 0.6 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.1 डिग्री ज्यादा है।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान माइनस 3.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है। पहलगाम में अधिकतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.0 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान माइनस 4.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.4 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed