फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather will remain clear in Jammu Kashmir till July 4, temperature valley thirty degrees

JK Weather: जम्मू कश्मीर में चार तक मौसम साफ रहने से तपिश करेगी परेशान, घाटी में तीस डिग्री के तापमान

Sun, 02 Jul 2023 02:21 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 02 Jul 2023 02:21 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार कुछ इलाकों में हल्की बारिश को छोड़कर आगामी दिनों में लगभग मौसम साफ रहेगा। हालांकि 5 जुलाई को कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
weather will remain clear in Jammu Kashmir till July 4, temperature valley thirty degrees
उमस भरे मौसम में कठुआ के ड्रीमलैंड पार्क की नहर में नहाते युवा - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू कश्मीर में मौसम साफ रहने से कश्मीर में तपिश का अहसास बढ़ा है। घाटी के कई जिलों में दिन का तापमान तीस डिग्री के ऊपर चला गया है। जम्मू संभाग में भी तपिश बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार कुछ इलाकों में हल्की बारिश को छोड़कर आगामी दिनों में लगभग मौसम साफ रहेगा। हालांकि 5 जुलाई को कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


रविवार को जम्मू में मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान 34.8 और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 29.2, बटोत में 27.0, कटड़ा में 31.6 और भद्रवाह में 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


श्रीनगर में दिन का तापमान 31.4, पहलगाम में 25.8 और गुलमर्ग में 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी दिनों में मौसम साफ रहने से तपिश बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कठुआ उमस ने छुड़ाए पसीने, लोगों ने ड्रीमलैंड पार्क में लगाई डुबकी

तापमान में हल्की गिरावट के बावजूद उमस ने लोगों का जीना मुहाल किया है। शनिवार के बाद रविवार को कठुआ में दिनभर बादलों की आंखमिचौली के बीच दिनभर उमस ने लोगों को बेहाल किया। ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती ने आग में घी का काम किया।


शहर के बीचोंबीच ड्रीमलैंड पार्क लोगों के लिए गर्मी पाने का सबसे बड़ा जरिया बना हुआ है। सुबह से ही लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया और शाम तक नहर में डुबकी लगाने वालों का तांता लगा हुआ था। कठुआ में वंडरलैंड जैसी फील देने वाला शहर का ड्रीमलैंड पार्क गर्मी से निजात पाने के लिए लोगों की पहली पंसद बना हुआ है।

ठंडे पानी के बीच डुबकी लगाकर राहत पाने वालों में सबसे ज्यादा संख्या कठुआ से सटे पंजाब के इलाके से आए लोगों की है। नहर में राहत की डुबकी लगाने आए पठानकोट के शिवम, निहारिका, रौनक और जसविंद्र ने बताया कि उनके लिए नजदीक में यह सबसे बेहतरीन जगह है।


जहां कुछ ही समय में पहुंचा जा सकता है और गर्मी से राहत पाई जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार कठुआ में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed