{"_id":"62d593a02ee2e86d250c96e7","slug":"weather-will-change-in-jammu-kashmir-from-tomorrow-heavy-rain-warning","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Updates: जम्मू कश्मीर में आज से मौसम लेगा करवट, भारी बारिश के साथ भूस्खलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Updates: जम्मू कश्मीर में आज से मौसम लेगा करवट, भारी बारिश के साथ भूस्खलन की चेतावनी
Wed, 20 Jul 2022 12:43 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:43 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार खराब मौसम की सूरत में संभावित क्षेत्रों में भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस बीच मौसम साफ रहने से प्रदेश के अधिकतर जिलों में तपिश का अहसास बढ़ा है।
विज्ञापन
श्रीनगर की नगीन झील में स्वीमिंग करते लोग
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। मानसून के सक्रिय होने के साथ 20 और 21 जुलाई को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मंगलवार को भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार खराब मौसम की सूरत में संभावित क्षेत्रों में भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस बीच मौसम साफ रहने से प्रदेश के अधिकतर जिलों में तपिश का अहसास बढ़ा है। दिन का तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री ऊपर चल रहा है।
विज्ञापन
जम्मू में सोमवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। दोपहर को तीखी धूप में पसीने छूट रहे थे। हालांकि इलेक्ट्रानिक उपकरणों के नीचे अभी गर्मी से राहत बनी हुई है।
विज्ञापन
जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री चढ़कर 36.3 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का पारा 30.6, बटोत में 28.4, कटड़ा में 34.5 और भद्रवाह में 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कश्मीर के अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहा। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 32.4, पहलगाम में 27.0 और गुलमर्ग में 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 28.6 और कारगिल में 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।