फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Weather will change in Jammu and Kashmir, snowfall on the mountains on Monday and rain in the plains

जम्मू-कश्मीर: आज से बदलेगा मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के आसार

Mon, 01 Nov 2021 12:34 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 01 Nov 2021 12:34 AM IST
सार

मौसम के बिगड़ने से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर हो सकता है भूस्खलन। रविवार को जम्मू में दिन का तापमान 28 डिग्री किया गया दर्ज। 
 

विज्ञापन
Weather will change in Jammu and Kashmir, snowfall on the mountains on Monday and rain in the plains
जम्मू में बारिश के दौरान लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में सोमवार से मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले 24 घंटों में कई उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी व मैदानी इलाकों में हल्की से सामान्य बारिश के आसार हैं। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने की वजह से भारी बारिश या बर्फबारी जैसी कोई चेतावनी नहीं हैं। ज्यादातर मौसम बिगड़ने का असर कश्मीर संभाग में ही दिखेगा।

विज्ञापन

 

दो नवंबर को दोपहर बाद मौसम साफ हो जाएगा और चार नवंबर दिवाली पर प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा। मौसम बिगड़ने का असर जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर भी पड़ सकता है। सामरिक रूप से इस अहम हाईवे पर बर्फबारी या बारिश होने पर भूस्खलन की आशंका बनी रहती है। दरअसल हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य रामबन और बनिहाल में कई जगहों पर चल रहा है। जब तक यह कार्य पूरा नहीं होता, परेशानी बनी रह सकती है। 

विज्ञापन


रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री दर्ज हुआ। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री दर्ज हुआ। पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed