फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Weather will change in Jammu and Kashmir, heavy snowfall warning from December 27

Weather: जम्मू-कश्मीर में मौसम बदलेगा करवट, कल से भारी बर्फबारी की चेतावनी

Sat, 26 Dec 2020 12:33 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 26 Dec 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Weather will change in Jammu and Kashmir, heavy snowfall warning from December 27
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

प्रदेश में शुष्क मौसम का दौर जल्द ही हटेगा। शनिवार से जम्मू-कश्मीर में मौसम करवट बदलेगा। 27 और 28 दिसंबर को सामान्य से भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर की तरफ से जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर की तरफ से जारी अनुमान के अनुसार 26 दिसंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से सामान्य बारिश या बर्फबारी होगी। 27 और 28 दिसंबर से सामान्य से भारी बारिश और बर्फबारी होगी। इससे तापमान में भी भारी गिरावट आएगी और ठंड का प्रकोप भी बढ़ेगा। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से शुष्क मौसम की वजह से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही थी। वहीं प्रदेश में वीरवार को अधिकतर जिलों में तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज हुआ। श्रीनगर जिले में तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री ज्यादा रहकर 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गुलमर्ग में भी तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 4.4 डिग्री दर्ज हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू जिले में भी तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री ज्यादा रहकर 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसा ही हाल अन्य जिलों का भी रहा। हालांकि, न्यूूनतम तापमान की बात करें तो कश्मीर संभाग के अधिकतर जिलें में माइनस में दर्ज हुआ है। श्रीनगर जिले में न्यूनतम तापमान माइनस 3.8, पहलगाम में माइनस 5.2, लेह में माइनस 13.5 और कारगिल में माइनस 17.2 रहा। जम्मू जिले में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed