{"_id":"035ecc9766f678da4d47003e93a7906a","slug":"weather-will-be-more-cold-from-21-december-in-valley-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ेगी 21 से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ेगी 21 से
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर/जम्मू
Updated Fri, 18 Dec 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में आगामी 21 दिसंबर से चिल्ले कलां शुरू हो जाएगा। इसमें चालीस दिन कश्मीर में कड़ाके की सर्दी पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
चिल्ले कलां से पहले ही घाटी के सभी स्थानों पर न्यूनतम पारा शून्य से नीचे चल रहा है। इस बीच लेह में खून जमा देने वाली ठंड के बीच रात का पारा माइनस 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कोहरे से ट्रेनों के पहुंचने में लेटलतीफी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कई दिन तक मौसम साफ रहने के बावजूद सर्दी से राहत नहीं मिलेगी।
रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बीती रात का इस सीजन का रिकार्ड माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया।
यहां दिन का अधिकतम तापमान 9.3 डिग्री रहा। विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग, लेह और कारगिल में दिन और रात दोनों का पारा शून्य से नीचे चल रहा है।
विज्ञापन
गुलमर्ग में दिन का तापमान माइनस 0.5 रहने से सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। जम्मू में मौसम साफ रहने पर भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 19.3 और न्यूनतम चार डिग्री कम 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी दो डिग्री कम दिन का तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
स्थान न्यूनतम तापमान
लेह माइनस 12.9
गुलमर्ग माइनस 10.4
कारगिल माइनस 7.4
पहलगाम माइनस 7.7
श्रीनगर माइनस 3.2
भद्रवाह माइनस 2.5