{"_id":"6406146bfe006bce880d1b63","slug":"weather-will-be-clear-in-jammu-kashmir-gulal-will-fly-fiercely-on-holi-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: प्रदेश के पारे में आया उछाल, मौसम रहेगा साफ, होली पर जमकर उड़ेगा गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: प्रदेश के पारे में आया उछाल, मौसम रहेगा साफ, होली पर जमकर उड़ेगा गुलाल
Tue, 07 Mar 2023 02:02 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 07 Mar 2023 02:02 AM IST
सार
जम्मू संभाग में तपिश का अहसास होने लगा है। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री चढ़कर 27.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
जम्मू में होली मनाते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, जिससे जमकर गुलाल उड़ाने का आनंद लिया जा सकता है। इस बीच प्रदेश में मौसम के लगातार साफ रहने से दिन का तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री ऊपर चल रहा है।
विज्ञापन
आगामी दिनों में भी मौसम साफ रहेगा। जम्मू में सोमवार दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ तपिश का अहसास हुआ। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री चढ़कर 27.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री चढ़कर 20.5, बटोत में सामान्य से 4.6 डिग्री चढ़कर 19.8, कटड़ा में सामान्य से 4.7 डिग्री चढ़कर 26.6 और भद्रवाह में 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री चढ़कर 18.8, पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 2.0, गुलमर्ग में माइनस 1.6, लेह में माइनस 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।