Jammu Kashmir Weather Updates: कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश, जम्मू में साफ रहा मौसम
जम्मू कश्मीर में मौसम लगातार बदलता जा रहा है। संभाग के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। पहलगाम में पांच एमएम और काजीगुंड में आठ एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। रविवार को जम्मू संभाग के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहा। वहीं कश्मीर संभाग के कई जिलों में बारिश हुई। काजीगुंड में आठ एमएम, पहलगाम में 4.8 एमएम, कोकरनाग में 8.4 एमएम और गुलमर्ग में तीन एमएम के करीब बारिश रिकॉर्ड हुई।
जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस
श्रीनगर में 0.5 एमएम बारिश हुई। जम्मू संभाग के बनिहाल में एक एमएम के अलावा अन्य जिलों में मौसम साफ ही रहा। मौसम साफ रहने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी दर्ज हुई है। जम्मू जिले में दिन का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री
वहीं कटड़ा में अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 18.2 और पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार प्रदेश में 21 जून तक मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा।
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पूरी तरह बहाल
रामबन के पंथयाल में स्टील टनल के मरम्मत कार्य के चलते रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग करीब चार घंटे तक बंद रहा। इस दौरान रामबन व उधमपुर में वाहनों की लंबी कतार लगी रही। हालांकि, सुबह साढ़े आठ बजे सभी वाहनों को आगे जाने की अनुमति मिल गई। शनिवार को बारिश के दौरान पहाड़ से मलबा गिरने पर आवाजाही प्रभावित रही थी।