फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather update, rain possible in jammu

आज करवट लेगा मौसम, हलकी बारिश संभव

Mon, 06 Jul 2015 01:27 AM IST
Updated Mon, 06 Jul 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
weather update, rain possible in jammu

भीषण गर्मी और उमस झेल रही रियासत में सोमवार को मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी में अगले चौबीस घंटों में जम्मू और कश्मीर के कुछ स्थानों पर हलकी बारिश हो सकती है। लद्दाख संभाग में मौसम साफ रहेगा। 7 से 11 जुलाई तक दोनों संभागों में हलकी और तेज बारिश से पारा गिरेगा। इससे अमरनाथ यात्रा पर असर पड़ सकता है।

विज्ञापन


रविवार को भी जम्मू के साथ घाटी के अधिकांश हिस्सों में पारा सामान्य से ऊपर रहा। अमूमन ठंडे रहने वाले पहलगाम, गुलमर्ग, श्रीनगर में भी तपिश बढ़ी है। दिन के साथ रातें भी तप रही हैं। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।
विज्ञापन


यहां न्यूनतम तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री अधिक 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा है। यहां रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.0 और न्यूनतम चार डिग्री अधिक 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर जगह बढ़ चुका है पारा

weather update, rain possible in jammu

श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी गर्मी और उमस ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 33.7 और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री अधिक 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अमूमन ठंडा रहने वाला विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में भी दिन का पारा सामान्य से दो डिग्री ऊपर जाकर 22.6 और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री ज्यादा 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

कुपवाड़ा में पारा सामान्य से तीन डिग्री अधिक 32.7, कुकरनाग में तीन डिग्री अधिक 30.9, काजीगुंड में चार डिग्री अधिक 31.7 और कारगिल में 28.4 और लेह में 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू संभाग के बनिहाल में दो डिग्री ज्यादा 30.6, बटोत में एक डिग्री ज्यादा 29.5, भद्रवाह में दो डिग्री अधिक 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू में पारा दो डिग्री ज्यादा 37.6 और रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिकतर 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां दिन की आर्द्रता 64 फीसदी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed