{"_id":"24d172bea98f1c7929d124b23206cb8f","slug":"weather-update-jammu-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में शाम ढलते मूसलाधार बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में शाम ढलते मूसलाधार बारिश
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 13 Jun 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में दिन के तापमान में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी देखने को मिली। लेकिन रात के समय श्रीनगर समेत घाटी के अन्य इलाकों में बारिश होना शुरू हो गई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक मौसम के मिजाज ऐसे ही बने रहने की भविष्यवाणी की है। श्रीनगर समेत घाटी के बाकी हिस्सों में शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप खिलने से पारा बढ़ना शुरू हो गया और दिन चढ़ते ही तपिश काफी बढ़ गई।
विज्ञापन
दिन भर मौसम में गर्माहट महसूस की गई लेकिन शाम ढलते ही 8 बजे से श्रीनगर समेत घाटी के अन्य हिस्सों में मूसलाधार बारिश शुरू हुई जिससे रात के तापमान में हलकी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, श्रीनगर का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक मौसम के मिजाज ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन