{"_id":"6495c7111eda1ec54a035da4","slug":"weather-update-heat-wave-in-jammu-kashmir-as-well-chances-of-rain-state-till-june-27-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम अपडेट: जम्मू में दिन के साथ तपीं रातें, कश्मीर भी छूटने लगा पसीना, 27 जून तक बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम अपडेट: जम्मू में दिन के साथ तपीं रातें, कश्मीर भी छूटने लगा पसीना, 27 जून तक बारिश के आसार
Fri, 23 Jun 2023 09:54 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 23 Jun 2023 09:54 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 24 से 27 जून तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। शनिवार को कश्मीर के कुछ हिस्सों में गर्म हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
जम्मू में गर्मी से बचने के लिए छाते का इस्तेमाल करतीं छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के साथ कश्मीर में तपिश जारी है। लगातार मौसम साफ रहने के कारण घाटी के कई जिलों में दिन का पारा नए रिकार्ड बना रहा है। राजधानी श्रीनगर में शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री चढ़कर 35.0 के साथ पांच साल बाद गर्म दिन बीता। इससे पहले 3 जून 2018 को श्रीनगर में दिन का पारा 35.0 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
जम्मू में दिन के साथ रातें तप रही हैं। उमस से इंसानों के साथ जीवजंतु बेहाल हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 24 से 27 जून तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। शनिवार को कश्मीर के कुछ हिस्सों में गर्म हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
कश्मीर के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री ऊपर चल रहा है, जबकि रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। पहलगाम में दिन का पारा सामान्य से 5.2 डिग्री चढ़कर 30.2 और गुलमर्ग में सामान्य से 4.8 डिग्री चढ़कर 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
जम्मू में सुबह की शुरुआत तपिश के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने तेवर दिखाए। दोपहर को तपिश के साथ उमस से हर कोई परेशान था। इलेक्ट्रानिक उपकरणों से हटते ही शरीर से पसीने छूट रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती आग में घी डालने का काम कर रही है।
यहां दिन में आर्द्रता (उमस) का प्रतिशत 65 पहुंच गया है। यहां दिन तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 38.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री चढ़कर 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बनिहाल में दिन का पारा 31.6, बटोत में 30.4, कटड़ा में 34.0, भद्रवाह में 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।