{"_id":"6f9eeac2734f796eb329134ce6bc8a63","slug":"weather-update-about-jammu-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में गर्मी से तपा शहर, रात में आंधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में गर्मी से तपा शहर, रात में आंधी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 26 May 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी का सितम सोमवार को और तेज रहा। सुबह से लेकर शाम तक तंदूर की तरह शहर तपा। हालांकि शाम को तेज हवाओं के साथ आंधी चली। मौसम विभाग के अनुसार 29 मई से रियासत में एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है। अगले 24 घंटों में रियासत में कई हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर प्रभावी होने से रियासत में 29 मई से मौसम करवट ले सकता है।
विज्ञापन
सोमवार की रात को अचानक मौसम ने करवट ली। तेज आंधी के चलते चारो ओर धूल और गर्द का गुबार उड़ने लगा। कई स्थानों पर होर्डिंग्स गिर गए। कुछ स्थानों पर पेड़ की टहनियां भी टूटकर गिरीं। इसके साथ ही कई स्थानों पर टिनशेड उड़ गए। आंधी के दौरान सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ। लोग भागकर घरों में पहुंच गए। कुछ स्थानों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की भी खबर है।
विज्ञापन
सोमवार को जम्मू में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। श्रीनगर में मौसम सुहावना रहा। यहां अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। लेह में अधिकतम तापमान 16.2 और न्यूनतम तापमान 4.0 रहा। मौसम विभाग के अपुसार जम्मू में अगले 24 घंटों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। ऐसा ही श्रीनगर के लिए भविष्यवाणी की गई है। लेह में भी आसमान पर बादल छाये रहने की संभावना है।
विज्ञापन