फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Weather spoiled the game, match did not take place on the second day

रणजी ट्रॉफी : मौसम ने बिगाड़ा खेल, दूसरे दिन एक ओवर भी नहीं हुआ मैच

विज्ञापन
Weather spoiled the game, match did not take place on the second day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के बीच रणजी ट्रॉफी मुकाबले का दूसरा दिन खराब मौसम की भेंट चढ़ गया। दूसरे दिन एक भी ओवर नहीं डाला जा सका। पहले दिन भी मैदान गीला होने के कारण सिर्फ 39 ओवर का ही खेल हो सका था। दो दिन के खेल जहां 180 ओवर होने चाहिए थे, सिर्फ 39 ओवर ही हो सके हैं। हालांकि, जेएंडके पहले दिन दो विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाकर मजबूत स्थिति में है।
विवरांत शर्मा 78 और अब्दुल समद 31 रन बनाकर नाबाद हैं। पहले दिन जेएंडके ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों कप्तान शुभम खजूरिया और कामरान इकबाल के विकेट गंवाए। शुभम ने 74 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि कामरान अपना खाता भी नहीं खोल सके। वहीं, उत्तराखंड के लिए दोनों विकेट दीपक धपोला ने लिए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मेजबान जम्मू-कश्मीर ने जेकेसीए हॉस्टल ग्राउंड पर रणजी के अभी तक दो मुकाबले खेले हैं। दोनों ही मुकाबला बेनतीजा रहा है। हिमाचल के खिलाफ सिर्फ एक पारी हो सकी थी, जिसमें पहली पारी में पिछड़ने के कारण जेएंडके को अंकों का नुकसान उठाना पड़ा था। वहीं, दिल्ली के खिलाफ भी पहली पारी अधूरी रही थी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार को बारिश की संभावना है, ऐसे में तीसरे दिन भी मैच पर संशय है। 11 अंकों के साथ जेएंडके एलीट ग्रुप डी में चौथे स्थान पर है। अंपायर नीतिन पंडित और संजय कुमार सिंह ने मैदान पर जाकर रोशनी की जांच की, लेकिन पर्याप्त रोशनी नहीं होने से खेल नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed