{"_id":"62926b260ba54a3ade7d6596","slug":"weather-rspura-news-jmu2607668195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारे में उछाल, तंदूर की तरह तपती रही क्षेत्र की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारे में उछाल, तंदूर की तरह तपती रही क्षेत्र की सड़कें
विज्ञापन
अरनिया। पारे में भारी उछल से शनिवार को सारा दिन जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। वहीं क्षेत्र की सड़कें भी तंदूर की तरह तपती रहीं।
सुबह साढ़े दस बजे के बाद तापमान में बढ़ोतरी होना शुरू हो गया, और बारह बजे के बाद पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। वहीं पारे में भारी उछाल आने से क्षेत्र की गलियां व सड़कें तंदूर की तरह तपने लगीं, जिससे सारा दिन जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। लोगों के अनुसार करीब दो सप्ताह पहले ही मौसम विभाग ने पूर्व अनुमान के तहत स्पष्ट कर दिया गया था कि इस माह में पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अभी तो मात्र 42 डिग्री तक ही पहुंचा है।
सुबह ग्यारह बजे के बाद ही सड़कों व गलियों में सन्नाटा पसरना शुरू हो गया, जो शाम करीब पांच बजे तक जारी रहा। हालांकि इस बीच बिजली की आपूर्ति लगभग जारी रही, मगर पंखे कूलर आदि से भी गर्म हवाएं निकलती रहीं।