{"_id":"60b5210c8ebc3e7fcb672dfb","slug":"weather-rspura-news-jmu2363660163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से हर वर्ग में खुशी की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से हर वर्ग में खुशी की लहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयपुर। कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी के कारण लोग काफी परेशान थे। सोमवार को हुई बारिश से उन्होंने गर्मी से राहत की सांस ली। क्षेत्र के राहुल शर्मा, मखन लाल, सुधीर शर्मा आदि लोगों ने बताया कि गर्मी के कारण मक्खी, मच्छर में इजाफा हो गया था। इस बारिश से कमी आ गई है। क्षेत्र में हुई बारिश के कारण लोगों के साथ-साथ पक्षियों, जानवरों आदि को गर्मी से राहत मिली है। बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। हर वर्ग में खुशी की लहर है। बारिश से किसानों को भी राहत मिली है। संवाद
बारिश से अखनूर के तापमान में आई गिरावट
अखनूर। क्षेत्र में बारिश होने पर तीन दिन से पड़ रही गर्मी से राहत मिली है। दोपहर बाद मौसम सुहावना हो गया। सोमवार दोपहर बाद क्षेत्र में कई जगहों पर बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लोगों का कहना है कुछ दिन से तापमान 40 के ऊपर पहुंच गया था। आज बारिश होने पर तापमान में कमी आई है। उन्होंने बताया कि गर्मी की वजह से बिजली में कटौती हो रही थी। संवाद
बूंदाबांदी से मौसम सुहाना
रामगढ़। क्षेत्र में बूंदाबांदी से सोमवार शाम को रामगढ़ और आसपास के इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिली, मौसम सुहाना हो गया। दोपहर दो बजे घने बादलों का जमावड़ा शुरू हो गया। कुछ देर बाद ही बूंदाबांदी होने लगी। किसानों का कहना है कि अगर इसी तरह से बारिश होती रही तो धान की फसल अच्छी तरह से लग जाएगी। किसानों और आम जनता को इससे राहत मिली है। किसान नेता भगवान चौधरी, सतपाल, अशोक कुमार, भगवान दास ने बताया कि इस बारिश से सूखे खेतों को कोई फर्क नहीं पड़ा है। इतना जरूर है कि सूखने की कगार पर पहुंच चुकी धान की पनीरी को लाभ जरूर मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
हल्की बारिश और ओलावृष्टि से मौसम हुआ सुहाना
अरनिया। तपती गर्मी और लू से परेशान लोगों को सोमवार शाम को थोड़ी राहत मिल गई। शाम करीब चार बजे अचानक मौसम में तब्दीली आ गई और बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद ओलावृष्टि भी होने लगी। वहीं बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को गर्मी से राहत मिलने के साथ मौसम भी सुहावना हो गया।
हालांकि इस ओलावृष्टि से किसानों द्वारा बीजी गई धान पनीरी को नुकसान होने की आशंका है। गनीमत रही कि पनीरी अभी तक उस पड़ाव पर नहीं पहुंची जिससे नुकसान होता। इस बूंदाबांदी से अगली फसल की तैयारी में मदद जरूर मिलेगी।
बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत
परगवाल। कुछ दिन से गर्मी की मार झेल रहे परगवाल वासियों के लिए सोमवार का दिन राहत भरा रहा। यहां दोपहर को तेज हवा चलने के बाद हुई बारिश और ओलावृष्टि से मौसम सुहाना हो गया। हालांकि बारिश इतनी ज्यादा तो नहीं हुई, लेकिन गर्मी की मार झेल रहे लोगों को इससे काफी राहत मिली और लोगों ने ठंडे मौसम का खूब आनंद उठाया। संवाद