{"_id":"5eddf34c8e20d44a61424d5b","slug":"weather-report-jammu-kashmir-temperature-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में तापमान सामान्य से कम, कश्मीर में ज्यादा, 13 जून तक मौसम में ऐसे ही रहेगा उतार-चढ़ाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में तापमान सामान्य से कम, कश्मीर में ज्यादा, 13 जून तक मौसम में ऐसे ही रहेगा उतार-चढ़ाव
Mon, 08 Jun 2020 01:44 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 08 Jun 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। जम्मू संभाग में रविवार को तापमान सामान्य से कई डिग्री कम रहा तो कश्मीर में सामान्य से ऊपर पहुंच गया। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान रविवार को करीब 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जबकि यहां पर इस समय सामान्य रूप से तापमान 27 या 28 डिग्री के आसपास ही दर्ज होता है।
विज्ञापन
काजीगुंड में तापमान सामान्य से करीब एक डिग्री ज्यादा और श्री अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर में भी तापमान सामान्य से ज्यादा रिकॉर्ड हुआ। यहां सामान्य रूप से तापमान 23 डिग्री होना चाहिए लेकिन तापमान 24 डिग्री के करीब रहा।
विज्ञापन
वहीं जम्मू संभाग की बात करें तो जम्मू जिले में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब छह डिग्री कम रहकर 33 डिग्री से कुछ ज्यादा रिकार्ड हुआ। कटड़ा में भी तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री कम रहकर 32 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला ऐसे ही जारी रहेगा। 13 जून तक कभी मौसम साफ रहेगा तो कभी बादल छाए रहेंगे।