फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather problem

Jammu News: मानसून की पहली बारिश में भीगे नगर निगम के दावे आधा घंटा 20 एमएम बरसे बादलों से शहर जलमग्न

विज्ञापन
weather problem
- शहर की सड़कों पर जलभराव के बीच जूझते रहे वाहन सवार, तेज हवाएं चलने से बिजली भी गुल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में मानसून की पहली बारिश ने प्रचंड गर्मी से राहत दिलाने के साथ नगर निगम के दावों पर पानी फेर दिया है। रविवार दोपहर करीब तीन बजे से एक घंटा तक हुई 20.2 एमएम बारिश से हाईवे और अन्य सड़कों के साथ जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। शहर के मेन स्टाॅप, फतेहपुर चौक, आंबेडकर चौक, ग्रेटर कैलाश, सैनिक काॅलोनी, जानीपुर, ज्यूल, कैनाल रोड पर निकासी न होने से बारिश का पानी भर गया। तेज हवाएं चलने से बनतालाब, सतवारी, सुंजवां, जानीपुर, गंग्याल, पलौड़ा आदि इलाकों में बिजली गुल हो गई। देर रात तक इन इलाकों में बिजली बहाल नहीं हो पाई थी। कई जगहों पर बिजली के तार टूटे हैं।

ग्रीन बेल्ट में फुटपाथ जलमग्न
शहर के पाॅश इलाके गांधी नगर में स्मार्ट सिटी के तहत ग्रीन बेल्ट पार्क रोड के दोनों तरफ टाइल लगाकर पक्का फुटपाथ तैयार किया गया है। लेकिन रविवार को हुई झमाझम बारिश से पूरी रोड की एक तरफ पानी जमा होने से फुटपाथ भी जलमग्न हो गया। गांधी नगर की गोल मार्केट में भी जलभराव हुआ। एक फुट तक पानी जमा होने से कार व दोपहिया वाहन चालाकों को निकलने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।
विज्ञापन


बरसात में पानी बनेगा परेशानी
बता दें कि शहर में करीब 70 नाले हैं। नगर निगम ने दावा किया है कि नालों की सफाई करा दी गई है। लेकिन रविवार को हुई पहली बारिश से ही सैनिक कालोनी, ग्रेटर कैलाश, संजय नगर इलाकाें में पानी ओवरफ्लो हो गया। आने वाले दिनों में बरसात होने पर नाले शहर के लिए आफत बन सकते हैं। संजय नगर के पार्षद द्वारका चौधरी का आरोप है कि नालों की सही तरीके से सफाई नहीं हुई है। संजय नगर ही नहीं, पूरे शहर के नालों को ठीक से साफ नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed