फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather problem

Jammu News: सड़कों-गलियों में गड्ढे, कीचड़ से सने घर खेत-खलिहान, फसलों को भारी नुकसान

विज्ञापन
weather problem
पंजतीर्थी रेडियो स्टेशन के पास पानी के टैंकर से पानी भरते लोग।संवाद
बारिश थमी... धूप खिली, दुश्वारियां अब भी बरकरार
विज्ञापन

- पक्का डंगा में पुराना मकान गिरा, बाल-बाल बचा परिवार
- प्रभावित इलाकों में लोगों को प्रशासन की मदद का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बीते कई दिनों की भारी बारिश के बाद वीरवार को मौसम साफ हुआ, धूप खिली, लेकिन दुश्वारियां अब भी बरकरार हैं। शहर की प्रमुख सड़कें-गलियां गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। कीचड़ व मलबे से कई घर और खेत-खलिहान सने हुए हैं। धान सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा हैं।
पुराने शहर के काका कूचा वजीर पक्का डंगा इलाके में बुधवार रात एक पुराना मकान गिर गया। परिवार बाल-बाल बच गया। हादसे के वक्त मकान के निचले हिस्से में रह रहे किरायेदार का परिवार खाना खाने बाहर गया था, तभी ऊपर का हिस्सा गिर गया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मकानों से कीचड़ निकालने का काम जारी है, लेकिन प्रशासन की ओर से पूरी मदद न मिलने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन

मढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुकडियाल कोठे में लोग बर्बाद हुई धान व अन्य फसलों को देखकर रो रहे हैं। यही हाल अन्य बाढ़ प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में भी है। तवी के साथ लगते बेलीचराना इलाके में बाढ़ से कई लोगों के घर और दुकानें ढह गई हैं। प्रभावित फारूक मलिक ने बताया कि तवी में बाढ़ से उनकी चार दुकानें ढह गई हैं। अभी तक सरकार की तरफ से कोई वित्तीय मदद नहीं मिली है। उन्होंने मांग की कि उन्हें जल्द मुआवजा दिया जाए, ताकि वे अपने कारोबार को दोबारा से चला सकें। अब्दुल वहीद वानी का कहना है कि बाढ़ में उनके घर की नींव हिल गई है। घर ढह जाने का खतरा बना हुआ है। अभी तक प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने अपने स्तर पर घर की मरम्मत का काम शुरू किया है। कई अन्य घरों में मलबा भरा हुआ है, प्रभावित लोग रिश्तेदारों के यहां शरण लिए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


------

धूप निकलने से पारा चढ़ा
जम्मू। प्रदेश में वीरवार को मौसम साफ होने से पारे में 10 डिग्री तक उछाल आया है। जम्मू में दिनभर धूप निकलने के साथ हल्के बादल छाए रहे। यहां दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 31.0 और न्यूनतम 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 26.3, बटोत में 23.2, कटड़ा में 28.2 और भद्रवाह में 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा 26.4, पहलगाम में 23.0 और गुलमर्ग में 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed