फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news, snowfall

Jammu News: बर्फ में फंसा दूल्हा, सीआरपीएफ ने बख्तरबंद में पहुंचाया दुल्हन के घर

विज्ञापन
weather news, snowfall
पुलवामा। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में मंगलवार को एक दूल्हा बर्फबारी के बीच फंस गया। ऐसे में दूल्हे के परिवार ने सीआरपीएफ के जवानों से सहयोग मांगा। वहीं, सीआरपीएफ 180 बटालियन की टीम कड़ी मशक्कत कर मौके पर पहुंची और दूल्हे को अपने वाहन में बिठाकर दुल्हन के घर तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन


मामला पुलवामा के जनजातीय गांव ब्रह्मपत्थरी का है, जो कि पहाड़ों के बीच बसा हुआ है। बर्फबारी के बाद गांव की सड़क पूरी तरह से बर्फ से ढक गई। इससे दूल्हे को शादी के लिए दुल्हन के घर पहुंचना एक चुनौती बन गया। दूल्हे मुख्तार अहमद ने बताया कि उसकी शादी के दिन बर्फबारी के कारण वह रवाना न हो पा रहा था, लेकिन सीआरपीएफ की मदद से उसकी शादी सफल हो पाई। इस मदद के लिए परिवार के सभी सदस्यों ने जवानों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन


सीआरपीएफ के अधिकारी ने बताया कि ब्रह्मपत्थरी गांव की सड़क बर्फबारी से ढक गई। कड़ी मशक्कत के बाद मौके पर पहुंचे। इसके बाद दूल्हे को सीआरपीएफ के वाहन में ले जाकर शादी संपन्न कराई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed