{"_id":"6859ba47d24247fff808bb46","slug":"weather-news-jammu-news-c-10-lko1027-643635-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कश्मीर में चलेगी गर्म हवा, जम्मू में बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कश्मीर में चलेगी गर्म हवा, जम्मू में बारिश के आसार
विज्ञापन
कल जम्मू संभाग के भारी बारिश की चेतावनी
भूस्खलन, बाढ़, पहाड़ों से पत्थर गिरने का खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मानसून की दस्तक के साथ में मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। कश्मीर के अधिकतर जिले तप रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने मंगलवार को कश्मीर में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। जम्मू संभाग में 29 जून तक निरंतर बारिश की संभावना जताई है। 25 जून को कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इससे भूस्खलन, बाढ़ और पहाड़ों से पत्थर गिरने का खतरा रहेगा।
खराब मौसम के बीच कुछ इलाकों में 40-50 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर सोमवार को मौसम साफ रहा। कश्मीर में सुबह से ही पसीने छूट रहे थे। यहां दोपहर को तीखी धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। जम्मू में सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन में धूप से पसीने छूटे, लेकिन पिछले दिनों के मुकाबले उतनी तपिश नहीं झेलनी पड़ी।
कहां-कितना अधिकतम
पारा (डिग्री सेल्सियस में)
जम्मू 36.6
श्रीनगर 34.6
कटड़ा 32.5
भद्रवाह 32.0
बनिहाल 30.5
बटोत 29.1
पहलगाम 28.6
गुलमर्ग 25.2