फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: प्रदेश में सीजन का सबसे गर्म दिन बीता 10 वर्ष में चौथी बार जून में पारा 45 पार

विज्ञापन
weather news
- 24 घंटे में औसतन पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमान
विज्ञापन

- बेरौनक हुए बाजार, पटरी से उतरा कारोबार
- मानसून आने तक बरकरार रहेगा गर्मी का सितम
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में गर्मी तेवर दिखाने लगी है। सोमवार को सीजन का सबसे गर्म दिन बीता और दस साल में चौथी बार जून में पारा 45 पार पहुंच गया। पिछले साल 18 जून को पारा 44.3 डिग्री दर्ज किया गया था। बीते 24 घंटे के दौरान तापमान में औसतन पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। सोमवार को जम्मू में पारा 44.3 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी की वजह से बाजार सुनसान रहे। पर्यटक गायब हैं, जिससे कारोबार प्रभावित रहा।
मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर में भी गर्म हवाएं परेशान कर रही हैं। इस अवधि के दौरान तापमान में कोई भी कमी आने की संभावना नहीं है। तापमान में बड़ा उछाल आ सकता है। सोमवार दोपहर तक मीरपुर में सबसे अधिक 45.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। कश्मीर संभाग के मुजफराबाद में भी पहली बार तापमान 41.5 डिग्री पहुंचा है।
विज्ञापन

----

12 जून तक यलो अलर्ट, चलेगी लू
मौसम विभाग ने आगामी 72 घंटे के लिए यलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिक प्रवीण कुमार ने बताया कि 12 जून तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की संभावना है। गर्म हवाएं 30 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकती हैं। तापमान और अधिक बढ़ सकता है। विभाग ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। चिकित्सकों की सलाह पर अमल करने और तेज धूप में शरीर को ढंककर रखने के भी निर्देश दिए हैं। 13 जून के बाद हल्की राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
10 साल में कब कितना पारा (डिग्री सेल्सियस में)
18 जून 2024 : 44.3
13 जून 2023 : 41.1
नौ जून 2022 : 43.6
9 जून 2021 : 42.7
19 जून 2020 : 41.9
10 जून 2019 : 44.4
14 जून 2018 : 43.3
5 जून 2017 : 45.1
5 जून 2016 : 43.3
----------
1953 में बना सबसे गर्म दिन का रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के इतिहास में गर्मी का सबसे बड़ा रिकॉर्ड 1953 में बना है। उस समय 12 जून को सर्वाधिक तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बीते 72 सालों में गर्मी के इस रिकॉर्ड की बराबरी नहीं हो पाई है। विशेषज्ञों की मानें तो जून में जम्मू संभाग का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहता है। जबकि तीन से पांच साल के बीच यह बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होता है।

कहां कितना अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
मीरपुर 45.7
कठुआ 43.2
जम्मू 44.3
मुजफराबाद 41.5
कटड़ा 40.2
बनिहाल 32.8
बटोत में 33.6
भद्रवाह 33.0
श्रीनगर 33.3
काजीगुंड 33.6
पहलगाम 28.7
कुपवाड़ा 32.5
गुलमर्ग 23.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed