फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: मैदानी इलाकों के पारे में उछाल, आठ अप्रैल से मौसम में बदलाव के आसार

विज्ञापन
weather news
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। मौसम साफ रहने से जम्मू समेत अन्य मैदानी इलाकों के पारे में उछाल आया है। प्रदेश के कई इलाकों में दिन का पारा सामान्य से तीन से पांच डिग्री ऊपर चल रहा है। हालांकि, रात में ठंड कायम है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आठ अप्रैल से मौसम में बदलाव आने से कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

जम्मू में शुक्रवार सुबह से ही तपिश का अहसास रहा। यहां दोपहर को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री चढ़कर 33.2 और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का पारा 22.8, बटोत में 24.7, कटड़ा में 30.8 और भद्रवाह में 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान 22.4 और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 18.6 और न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 11.5 और न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed