{"_id":"67d0a62ae2d6809ab70edd9d","slug":"weather-news-jammu-news-c-10-lko1027-564311-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कश्मीर में बारिश-बर्फबारी जम्मू के पारे में उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कश्मीर में बारिश-बर्फबारी जम्मू के पारे में उछाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर/जम्मू। प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग समेत कश्मीर के कई पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को दूसरे दिन भी बारिश और बर्फबारी हुई।
जम्मू समेत अन्य मैदानी इलाकों में तपिश बढ़ी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, 13 से 15 मार्च को कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। होली पर मौसम का मिजाज बदला रहेगा। बुधवार को भी बारिश हो सकती है। कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में दोपहर तक बूंदाबांदी होती रही, लेकिन बाद में मौसम में सुधार हुआ। कुछ इलाकों में दिनभर हल्की बारिश जारी रही। जोजिला, राजदान पास, जेड गली और अन्य कुछ पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है।
श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से थोड़ा गिरकर 11.9 और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में रात का पारा सामान्य से 2 से 5 डिग्री ऊपर चल रहा है। पहलगाम में अधिकतम तापमान 8.2 और गुलमर्ग में 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री चढ़कर 29.8 और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का पारा 15.6, बटोत में 18.0, कटड़ा में 26.6, भद्रवाह में 17.6 और लेह में 6.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी मौसम में यात्रियों, पर्यटकों और ट्रांसपोर्टरों को प्रशासन/यातायात की यातायात एडवाइजरी के तहत सफर करने की सलाह दी गई है। ब्यूरो