फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ, दिन-रात के पारे में उछाल

विज्ञापन
weather news
खिली धूप के बीच ​शिकारा से डल की सैर करते सैलानी। संवाद
- अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 7 डिग्री तक बढ़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश में मौसम साफ रहने से दिन और रात के तापमान में उछाल आया है। जम्मू-कश्मीर के अधिकांश जिलों में दिन का पारा सामान्य से 3 से 7 डिग्री तक ऊपर चला गया है। हालांकि रात में ठंडक कायम है, लेकिन न्यूनतम तापमान में भी सामान्य से उछाल आया है। प्रदेश में विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग सबसे ठंडा रहा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, 28 जनवरी तक मौसम लगभग साफ रहेगा।

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को धूप खिली। राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री चढ़कर 12.5 और न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पर्यटन स्थल पहलगाम में दिन का तापमान 10.8 और गुलमर्ग में 1.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में दिनभर धूप खिली। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री चढ़कर 23.3 और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का पारा 14.4, बटोत में 15.2, कटड़ा में 21.0 और भद्रवाह में 17.8 डिग्री रहा। लेह में अधिकतम तापमान 3.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

--
कहां कितना न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
लेह माइनस 9.9
गुलमर्ग माइनस 8.5
पहलगाम माइनस 4.2
बनिहाल माइनस 0.6
काजीगुंड 1.6
कोकरनाग 1.2
बटोत 2.9
भद्रवाह 0.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed