{"_id":"63fa730f09882edf800e1844","slug":"weather-news-jammu-news-c-10-jam1008-55276-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रदेश में साफ मौसम के बीच पारे \nमें उछाल, आज बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रदेश में साफ मौसम के बीच पारे में उछाल, आज बारिश के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलमर्ग में न्यूनतम पारा अभी माइनस 1.0, लेह में माइनस 9.0 डिग्री सेल्सियस चल रहा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहने से पारे में उछाल आया है। जम्मू के साथ कश्मीर के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 6 से 9 डिग्री ऊपर चल रहा है। हालांकि रात में अभी ठंड का अहसास कायम है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार को कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, जबकि एक मार्च को कुछ हिस्सों में मौसम ज्यादा खराब होने की संभावना है। उधर, पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 3.2, गुलमर्ग में माइनस 1.0, लेह में माइनस 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
जम्मू में शनिवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को तेज धूप में तपिश बढ़ गई है। हालांकि सुबह और रात में अभी ठंड कायम है। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री चढ़कर 27.1 और न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम पारा सामान्य से 8.7 डिग्री चढ़कर 21.6, बटोत में सामान्य से 8.3 डिग्री चढ़कर 21.2, कटड़ा में सामान्य से 6.1 डिग्री चढ़कर 26.8 और भद्रवाह में सामान्य से 9.0 डिग्री चढ़कर 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 7.7 डिग्री चढ़कर 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।