फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: रौद्र रूप दिखाने लगी गर्मी, जम्मू में पारा 40 के पार, सीजन का सबसे गर्म दिन बीता

विज्ञापन
weather news
- भद्रवाह में पिछले साल का रिकाॅर्ड टूटा, 18 और 19 मई को कुछ हिस्सों में बारिश के आसार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में वीरवार को मौसम साफ रहने से मैदानी इलाकों में प्रचंड गर्मी से जनजीवन प्रभावित रहा। जम्मू में दिन का पारा 40 डिग्री के पार चला गया है। वीरवार को जम्मू में सीजन का अब तक सबसे गर्म दिन बीता है। भद्रवाह में मई की गर्मी ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां वीरवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री चढ़कर 31.8 डिग्री रहा, जबकि 22 मई 2023 को अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री था।

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री ऊपर चल रहा है। जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी से हर कोई परेशान था। तापमान में वृद्धि से बिजली लोड बढ़ गया है, जिससे कटौती में वृद्धि होने लगी है। कई जगह ट्रांसफार्मर जलने की सूचनाएं हैं। भीषण गर्मी में दिन के समय शहर की अधिकांश सड़कें सूनी पड़ने लगी हैं। लोग जरूरी खरीदारी को अब शाम को ही अधिकांश बाहर निकल रहे हैं। जम्मू में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री चढ़कर 40.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन था। जबकि न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अभी रात में ठंडक बनी हुई है। बनिहाल में दिन का पारा 29.6, बटोत में 29.9, कटड़ा में 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में भी अधिकांश जिलों में दिन का तापमान तीस डिग्री के आसपास चल रहा है। राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री चढ़कर 28.9 और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम तापमान 7.0 तथा गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 19.3 और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

------------------
जम्मू का मई का अधिकतम पारा
23 मई 2023 को 42.0
15 मई 2022 को 43.9
28 मई 2020 को 42.6
31 मई 2019 को 44.1
30 मई 2018 को 43.5
20 मई 2016 को 43.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed