फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 52 घंटे बाद बहाल, कल फिर बारिश के आसार

विज्ञापन
weather news
- कश्मीर के मैदानी इलाकों में बारिश और गुलमर्ग सहित पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
श्रीनगर/जम्मू/रामबन। जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ होने पर बुधवार को 52 घंटे बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया। पिछले तीन दिन से रास्ते में फंसे वाहनों और आवश्यक वस्तुएं ले जा रहे अन्य ट्रकों को कश्मीर जाने की अनुमति दी गई। इस बीच बुधवार को प्रदेश में मौसम खुला रहा। लेकिन मंगलवार की रात कश्मीर के कई मैदानी इलाकों में बारिश के साथ गुलमर्ग सहित घाटी के अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार तीन और छह-सात मई को फिर से बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
जम्मू-श्रीनगर हाईवे खुलने पर बुधवार सुबह 10 बजे सबसे पहले छोटे वाहनों को आवाजाही की अनुमति दी गई। जिसके बाद दोपहर बाद आवश्यक वस्तुएं ले जा रहे ट्रकों को आगे भेजा गया। हाईवे पर मलबा हटाने के लिए जनशक्ति और मशीनरी लगाई गई थी। हाईवे पर हल्के व मध्यम (यात्री) वाहन दोनों तरफ से छोड़े गए हैं। डलवास, मेहाड़, सेरी, पंथयाल, मगरकोट, हिंगनी, गंगरू, किश्तवाड़ी पथार और अन्य स्थानों पर सिंगल लेन, फिसलन भरी सड़क और खानाबदोश झुंडों की आवाजाही के कारण नाशरी व बनिहाल के बीच धीमी गति से वाहनों की आवाजाही चल रही है।
विज्ञापन

मौसम के बदले मिजाज से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात का पारा सामान्य से 4 से 7 डिग्री नीचे चल रहा है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 18.5 और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 14.5 और न्यूनतम 2.7, गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 7.2 और न्यूनतम माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहने के साथ पारा सामान्य से 6.2 डिग्री गिरकर 29.5 और न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 19.6, बटोत में 21.0, कटड़ा में 26.6 और भद्रवाह में 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------

यात्रियों से लेन में चलने का आग्रह

यातायात अधिकारियों ने यात्री वाहनों को लेन अनुशासन का पालन करने की सलाह दी है। ओवरटेक करने से भीड़भाड़ हो सकती है। गत सोमवार सुबह छह बजे भारी बारिश के बीच रामबन में कई स्थानों पर पस्सियां गिरने के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया था।


-------------

मुगल रोड सातवें दिन भी बंद

राजोरी-पुंछ को दक्षिण कश्मीर के शोपियां से जोड़ने वाला मुगल रोड बुधवार सातवें दिन भी यातायात के लिए बंद रहा। सड़क को हाल ही में एक तरफा यातायात के लिए साफ किया गया था, लेकिन शुक्रवार और सोमवार के बीच ताजा बर्फबारी के बाद इसे फिर बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed