फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: भूस्खलन के बाद जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद बर्फबारी से कश्मीर में कड़ाके की ठंड

विज्ञापन
weather news
- प्रदेश के मैदानी इलाकों में धूप खिलने से हल्की राहत, -11 पारे के साथ पहलगाम सबसे ठंडा
विज्ञापन

- गुलमर्ग का तापमान भी -10.5 डिग्री, 13 तक शुष्क रहेगा मौसम

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू/श्रीनगर/उधमपुर। जम्मू-कश्मीर में एक सप्ताह बाद मंगलवार को धूप निकली, इससे मैदानी इलाकों में ठंड से हल्की राहत मिली है। हालांकि बर्फबारी के बाद बर्फीली हवाएं चलने से कश्मीर घाटी शीतलहर की चपेट में है। मंगलवार को पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.0 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग में माइनस 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद जम्मू संभाग के रामबन जिले में कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। इसके चलते मरम्मत कार्य के लिए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को दिन भर यातायात के लिए बंद रखा गया। बुधवार सुबह आठ बजे के बाद इसे बहाल किया जा सकता है।
जानकारी के अनुसार, बीते वीरवार को बर्फबारी और भारी बारिश के बाद नाशरी व बनिहाल के बीच कई स्थानों पर मुख्य सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। किश्तवाड़ी पाथर, शेरबीबी, नचलाना, हिंगनी, शालगाडी, मेहर, कैफेटेरिया मोड़ और दलवास सहित प्रभावित हिस्सों में भूस्खलन के कारण सड़क का दायरा कम होने पर संबंधित एजेंसियों द्वारा मशीनरी लगाकर इसे एक तरफा यातायात के लिए बहाल किया गया था। राजमार्ग को यात्रा के लिए सुरक्षित बनाने के लिए आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसके अलावा वाहनों की धीमी गति की समस्या के समाधान के लिए शेरबीबी, नचलाना, रतन बास और चामलवास में बर्फीली सड़क पर यूरिया और नमक का मिश्रण छिड़का गया है। भूस्खलन का मलबा हटाने के लिए दलवास में सोमवार को भी राजमार्ग पर यातायात दो घंटे के लिए बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

उधर, मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में सोमवार की रात के माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि साल के इस समय के लिए ग्रीष्मकालीन राजधानी के लिए सामान्य से 2.0 डिग्री कम है। जम्मू में अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह में अधिकतम तापमान एक डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि 13 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कहां कितना न्यूनतम
पारा (डिग्री सेल्सियस में)
लेह -14.2

पहलगाम -11.0
गुलमर्ग -10.5
श्रीनगर -2.4
कोकरनाग -2.4
काजीगुंड -2.0
कुपवाड़ा - 0.9
जम्मू 6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed