{"_id":"66a1b35649cd414c1b070889","slug":"weather-news-jammu-news-c-10-jam1006-407069-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू और श्रीनगर में एक समान पारा, छूट रहे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू और श्रीनगर में एक समान पारा, छूट रहे पसीने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज बारिश के आसार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू की तरह कश्मीर तप रहा है। श्रीनगर और जम्मू में बुधवार को दिन का पारा एक जैसा रहा। दोनों ही जगहों पर अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस था, जो श्रीनगर में सामान्य से 5.7 डिग्री ऊपर था। कश्मीर के अन्य कई जिलों में भी तापमान 34 और 35 डिग्री तक चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, वीरवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। 31 जुलाई के दौरान खासतौर पर जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में निरंतर बारिश हो सकती है। श्रीनगर में गर्मी और उमस से कोई राहत नहीं मिल रही है। इससे पहले गत चाल जुलाई को यहां अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। काजीगुंड में सामान्य से 6.1 डिग्री चढ़कर 34.2, कुपवाड़ा में सामान्य से 4.4 डिग्री चढ़कर 35.0, पहलगाम में 29.3, अनंतनाग में 34.1, पुलवामा में 34.4, कुलगाम में 33.0, शोपियां में 34.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जम्मू में उमस बरकरार है। कटड़ा में अधिकतम तापमान 31.9, बनिहाल में 31.4, रियासी में 35.3, सांबा में 38.7 और कठुआ में 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।