{"_id":"67e46944668d7bf5af0cce39","slug":"weather-news-jammu-news-c-10-jam1003-575441-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कश्मीर में बारिश से मौसम सुहावना, जम्मू और कटड़ा में गर्मी ने तोड़ा दो साल का रिकाॅर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कश्मीर में बारिश से मौसम सुहावना, जम्मू और कटड़ा में गर्मी ने तोड़ा दो साल का रिकाॅर्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में दिन के साथ रात के पारे में भी उछाल, आज बारिश के आसार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। कश्मीर के कई जिलों में बुधवार को बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। जम्मू और कटड़ा में बुधवार को गर्मी ने बीते दो साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में दिन के साथ रात का पारा सामान्य से चार से सात डिग्री तक ऊपर चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, वीरवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। लेकिन आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा। इससे पारे में उछाल आएगा।
श्रीनगर में हल्की बारिश हुई। लेकिन कश्मीर के अन्य कई हिस्सों में मध्यम बारिश हुई है। दिनभर बादल छाए रहने से पारे में गिरावट आई है। श्रीनगर में दिन का तापमान 17.5 और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 11.4 और गुलमर्ग में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू के पारे में उछाल आया है। यहां हल्के बादलों के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री चढ़कर 34.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 27 मार्च 2022 को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी तरह कटड़ा में दिन का पारा सामान्य से 6.4 डिग्री चढ़कर 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां 17 मार्च 2022 को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। बनिहाल में दिन का पारा 19.4, बटोत में 21.1 और भद्रवाह में 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा।