फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: जम्मू में बारिश का नया रिकार्ड, 115 सालों बाद पहली बार 380 मिमी. बरसा पानी

विज्ञापन
weather news
उधमपुर अभूतपूर्व 629.4 मिमी., रियासी में 290, डोडा और बटोत में 200 मिमी. से ऊपर बारिश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। राजधानी जम्मू में बारिश ने नया रिकार्ड बनाया है। यहां बुधवार को चौबीस घंटे में जम्मू कश्मीर में 1910 में वैधशाला स्थापित होने के बाद पहली बार अधिकतम 380 मिलीमीटर पानी आसमान से बरसा। इसी तरह भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार की सुबह 8:30 बजे से 24 घंटे में उधमपुर में अभूतपूर्व 629.4 मिमी बारिश हुई है। इसके अलावा रियासी में 290 मिलीमीटर तक झमाझम पानी बरसा है। डोडा में भी एक ही दिन में 201 और बटोत में 202 मिलीमीटर तक बारिश हो गई।

जम्मू की बात करें तो 25 सितंबर 1988 को चौबीस घंटे में अधिकतम 270.4, 13 अगस्त 1996 को 187.4 मिमी., 23 अगस्त 1996 को 218.4, 6 सितंबर 2014 को 218.3 और 11 अगस्त 2022 को 189.6 मिलीमीटर बारिश हुई थी। जम्मू में पिछले चार दिन से हो रही लगातार बारिश में 570 मिलीमीटर बारिश हो गई। इसमें गत 24 अगस्त को चौबीस घंटे में 190.4 और 26 अगस्त को 380 मिमी. बारिश दर्ज की गई। मौसम के बदले मिजाज से पाने में भारी गिरावट आई है। जून से अब तक सीजनल बारिश भी सामान्य 772.5 की तुलना में 31 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1090 बारिश हो चुकी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगस्त के अंत और सितंबर के शुरू में भी बारिश के आसार हैं। वहीं, रियासी में 31 जुलाई 2019 को चौबीस घंटे में सर्वाधिक 292.4 मिमी. बारिश हुई थी। रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियां होने के कारण कटड़ा में ही सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई है। बटोत में इसी तरह बटोत में 1988 में 316, 1996 में 255 और 2014 में 208 मिलीमीटर बारिश हुई थी। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक डा. मुख्यितार अहमद के अनुसार जम्मू के बाद उधमपुर और रियासी में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई है। इस साल मानसून में अब तक जम्मू संभाग के लगभग जिलों में अच्छी बारिश हुई है। खासतौर पर जम्मू में सबसे अधिक बारिश हुई है। आगामी सितंबर माह में भी मानसून सक्रिय रहेगा। जिसमें जम्मू समेत अन्य जिलों में बारिश होने के आसार हैं। प्रदेश में सामान्य सितंबर के मध्य तक मानसून सक्रिय रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed