फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather, loss

Jammu News: बारिश-आंधी से खौड़ में नाले में बहा 11वीं का छात्र, 33 केवी लाइन के खंभे उखड़े

विज्ञापन
weather, loss
-दिनभर लाइनें ठीक करने में जुटे रहे कर्मी, रात 9 बजे तक बहाल नहीं हो पाई बिजली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। खौड़ क्षेत्र में शनिवार देर शाम आंधी और तेज बारिश ने कहर बरपाया। कला नाले में पानी बढ़ने से 11वीं कक्षा का छात्र बह गया। पुलिस, सेना और स्थानीय लोगों ने रविवार को दिन भर युवक की तलाश की। लेकिन, पता नहीं लग सका। वहीं, खंभे उखड़ने से क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली बंद है। ज्यौड़ियां के रजवाल में तेज बारिश और आंधी के चलते वैन-मिनी बस की टक्कर हो गई। हादसे में वैन सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
शनिवार देर शाम खौड़ क्षेत्र में अचानक तेज आंधी आ गई। मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। रात करीब साढ़े 9 बजे गांव अपर कला के रमण कुमार पुत्र स्वर्गीय थोड़ू राम बुलेट सहित गांव के नजदीकी कला नाले में बह गया। वह शादी समारोह में जा रहा था। नाला पार करते बाढ़ आने से बह गया। रविवार सुबह पुलिस, सेना और लोगों ने बचाव अभियान चलाया। मोटरसाइकिल मिल गया, लेकिन युवक का पता नहीं लगा। युवक हायर सेकेंडरी स्कूल खड़ाह में 11वीं कक्षा का छात्र है। वहीं, खौड़ के गांव अजैल मलाल के पास बिजली की 33 केवी लाइन के पोल गिरने से क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली बंद है। इसे बहाल करने के लिए बिजली कर्मचारी रात से ही काम में जुटे रहे। लेकिन, रविवार रात 9 बजे तक बिजली बहाल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

शादी से लौट रहा था परिवार, बस से टकराई वैन
वहीं, ज्यौड़ियां के रजवाल में शनिवार रात करीब 11 बजे शादी समारोह से वैन लौट रहे परिवार की एक मिनी बस से टक्कर हो गई। हादसे में वैन चालक विशाल सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गढ़खाल और साथ बैठे संजू सिंह पुत्र सूरज सिंह घायल हो गए। वैन सवार अन्य लोग सुरक्षित रहे। दोनों घायलों को अखनूर उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा तेज तूफान के चलते हुआ। हादसा स्थल पर बीच सड़क पेड़ भी गिरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed