फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather

राहत के साथ आफत लाई बारिश

विज्ञापन
weather
परगवाल में शनिवार तड़के गिरे ओले
परगवाल। कुछ दिनों से गेहूं की अच्छी पैदावार के लिए बारिश की आस लगाए बैठे क्षेत्र के किसानों को शनिवार तड़के कुछ राहत मिली। यह राहत थोड़ी ही देर बाद आफत बन गई। क्योंकि बारिश के साथ ओले गिरने लगे। इससे किसान चिंतित हो गए। उनको अपनी फसल की चिंता सताने लगी।
विज्ञापन

हालांकि थोड़ी देर बाद बारिश और ओले गिरना बंद हो गए। इसके बाद किसानों ने खेतों की ओर रुख किया और अपनी फसल का मुआयना किया। स्थानीय किसान गिरधारी शर्मा ने कहा कि जब तड़के ओले गिरे तो वह गेहूं की फसल को लेकर चिंतित हो गए, लेकिन सुबह जब उन्होंने फसल का मुआयना किया तो उन्होंने ज्यादा नुकसान नहीं होने की बात कही। किसान बलवान सिंह ने कहा कि अगर थोड़ी देर और ओले गिरते तो फसल को ज्यादा नुकसान हो सकता था। क्योंकि मौजूदा समय फसल कच्ची है, जिससे ज्यादा नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed