{"_id":"5f00cef28ebc3e434133918c","slug":"weather-jammu-news-jmu2135934170","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यौड़ियां में गर्मी से हो रही मछलियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यौड़ियां में गर्मी से हो रही मछलियों की मौत
विज्ञापन
ज्यौड़ियां में मरी मछलियों को दिखाते युवक
ज्यौड़ियां। इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान हैं। दूसरी तरफ हर वक्त पानी में रहने वाली मछलियां भी इस गर्मी से आहत हो रही हैं। ऐसे में उनकी भी असमय मौत हो जा रही है।
तहसील ज्यौड़ियां के ब्लाक भलवाल ब्रह्माणा के गांव भलवाल में स्थित सरकारी तालाब में दो दिन से मछलियाें की मौत हो रही है। इसको लेकर स्थानीय लोग परेशान हैं, क्योंकि मरने वाली मछलियों का वजन 5-6 किलो के बीच है और तालाब के किनारे मरी पड़ी मछलियों से तालाब के इर्द-गिर्द बदबू फैल गई है। यह तालाब सरकारी है। सरपंच डिंपल शर्मा के मुताबिक विभाग की तरफ से ही यहां मछली का बीज डाला गया है। मछलियां मरने की जानकारी शनिवार की सुबह ही स्थानीय लोगों की तरफ से अमर उजाला को दी गई। जिस पर मौके पर पहुंच कर देखा तो तालाब के इर्द-गिर्द काफी बदबू फैली हुई है।
इस बारे में मछली पालन विभाग के एडी जम्मू अख्तर अली को जानकारी दी गई। उन्होंने बात सुनने के पश्चात आश्वासन दिया कि विभाग की टीम को तुरंत भेजा जा रहा है। टीम ने डेढ़ दो घंटे के भीतर मौके पर पहुंच कर जायजा लिया और मछलियों के मरने का कारण भीषण गर्मी और ऑक्सीजन की कमी बताया और टीम की तरफ से तालाब की बाकी मछलियों की सुरक्षा के लिए उपचार भी किया गया। इस विषय में सरपंच डिंपल शर्मा ने बताया कि तालाब की यह मछलियां गांव की शान हैं। गांव के लोग सुबह शाम तालाब के नजदीक बने पार्क में टहलते हैं और साथ ही तालाब की मछलियों को भी निहारते हैं। उन्होंने बताया कि मछलियों के मरने से गांव के लोग परेशान हैं।