फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather

बादलों के आगोश में रहा शहर

विज्ञापन
weather
जम्मु मे बदलो के छाए रहने से िवजीवीलटी कम रही
जम्मू। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के गुजरने से शुक्रवार को शहर बादलों के आगोश में रहा। सामान्य से कम विजिबिलिटी होने के कारण दोपहर बाद ही अंधेरा छा गया। समय से पहले ही शाम को वाहनों में लाइटों को जलानी पड़ी। विजिबिलिटी कम होने के बावजूद जम्मू एयरपोर्ट से सभी फ्लाइटें सामान्य तौर पर रहीं। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार 2-3 नवंबर को जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में तेज हवा चलने के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम में आए बदलाव से केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के सभी हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री तक गिरावट आई है। इस बीच न्यूनतम माइनस 4.0 डिग्री सेल्सियस के साथ लेह सबसे ठंडा रहा। पहलगाम में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री रहा।
विज्ञापन

शहर में शुक्रवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। दिन भर बादलों के छाए रहने से सूर्य देव भी छिपे रहे। मौसम में बदलाव से दिन में ठंडक का अहसास हुआ। जम्मू एयरपोर्ट स्टेशन पर सामान्य तौर पर 5-6 किलोमीटर की विजिबिलिटी मापी जाती है, लेकिन शुक्रवार को बादलों के छाए रहने के कारण विजिबिलिटी का न्यूनतम स्तर 4 किलोमीटर तक पहुंच गया। विशेषज्ञों के अनुसार बारिश न होने पर विजिबिलिटी पर और गिरावट आ सकती है। मौसम विशेषज्ञ यशपाल शर्मा के अनुसार जम्मू में शुक्रवार को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल गुजरे, जिससे नमी में कमी के कारण विजिबिलिटी पर असर रहा। यह पश्चिमी विक्षोभ काफी निचले स्तर पर रहते हैं, जिससे रोशनी कम हो जाती है। बारिश होने पर विजिबिलिटी में सुधार आएगा।
विज्ञापन

-------
स्थान तापमान (अधिकतम)
जम्मू 25.0 (सामान्य से 4.7 डिग्री गिरावट)
कटड़ा 22.6 (सामान्य से 3.8 डिग्री गिरावट)
बटोत 18.2 (सामान्य से 3.0 डिग्री गिरावट)
भद्रवाह 19.4 (सामान्य से 3.5 डिग्री गिरावट)
श्रीनगर 18.3 (सामान्य से 2.1 डिग्री गिरावट)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed