फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather jammu kashmir

Jammu News: जम्मू में छूटने लगे पसीने, पारा 38 तक पहुंचा

विज्ञापन
weather jammu kashmir
जम्मू। राजधानी जम्मू समेत संभाग के कई हिस्सों में गर्मी से पसीने छूटने लगे हैं। जम्मू में सोमवार को दिन का पारा 38 डिग्री तक पहुंच गया। पिछले दस सालों में जम्मू में मई के दौरान अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री तक गया है। जिससे आगामी दिनों में आसमान से आग बरसने का काम होगा। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री ऊपर चल रहा है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 11 से 13 मई को कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
विज्ञापन

जम्मू की बात करें तो मई महीना पसीने छुड़ाता रहा है। यहां 15 मई 2022 को अधिकतम तापमान 43.9, 30 मई 2018 को 43.5, 20 मई 2016 को 43.2, 31 मई 2019 को 44.1 और 23 मई 2013 को 45.8 डिग्री तक भी पारा गया है। गर्मी बढ़ने के साथ अचानक इलेक्ट्रानिक उपकरणों का प्रयोग बढ़ गया है। इससे आगामी दिनों में एसी सहित अन्य उपकरण चलने से बिजली की खपत बढ़ना लाजमी है। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली और पानी का संकट भी गहराएगा। जम्मू में सोमवार को दिनभर मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 37.8 और न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री चढ़कर 28.8, बटोत में 28.1, कटड़ा में 33.8 और भद्रवाह में 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री चढ़कर 27.4 और न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 24.6 और गुलमर्ग में 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में रात के तापमान में अभी ठंडक कायम है। कश्मीर में मई में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री तक रहा है।

हिन्दू धर्मगुरू संत शरण महाराज, सोई पीठ।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed