{"_id":"604d23fa8ebc3ed91322268e","slug":"weather-jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2312474197","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से फिर मौसम बिगड़ने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से फिर मौसम बिगड़ने के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। प्रदेश में शनिवार को मौसम साफ रहा। कश्मीर में पारे में गिरावट से ठंडक कायम है। जम्मू में तपिश का अहसास हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 14 से 16 मार्च को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के कई हिस्सों में शनिवार को बादल छाए रहे। सर्द हवाओं से ठंडक बरकरार है। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री गिरकर 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री नीचे चल रहा है। जम्मू में मौसम साफ होने से पारे में उछाल आया है। दिनभर मौसम खुला रहने से तपिश का अहसास हुआ। यहां दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 27.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 14.2, बटोत में 17.3, कटड़ा में 25.2 और भद्रवाह में 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
स्थान न्यूनतम तापमान
लेह माइनस 3.7
कारगिल माइनस 3.0
गुलमर्ग माइनस 2.6
पहलगाम माइनस 0.7