फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Weather: Jammu is sweating profusely, Orange alert in all districts

Weather : जम्मू में छूटे पसीने, आज सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बादल फटने के साथ ही बाढ़ और भूस्खलन का खतरा

Sat, 23 Aug 2025 02:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 23 Aug 2025 02:28 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर ने 23 से 26 अगस्त के बीच ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Weather: Jammu is sweating profusely, Orange alert in all districts
डल झील श्रीनगर, कश्मीर

विस्तार

जम्मू समेत अन्य हिस्सों में शुक्रवार को मौसम साफ रहने से शरीर को घबराहट देने वाली तपिश का अहसास हुआ। कश्मीर में भी पारे में उछाल आया है। जम्मू और श्रीनगर का दिन का तापमान लगभग एक जैसा चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर ने 23 से 26 अगस्त के बीच ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। हालाँकि, इस अवधि में जम्मू संभाग के सभी दस जिलों के साथ-साथ दक्षिण कश्मीर के संभावित क्षेत्रों में बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बना रहेगा।

विज्ञापन


आगामी 26 अगस्त तक जम्मू, रियासी, उधमपुर, सांबा, कठुआ और राजौरी जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों में 100 से 200 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। जम्मू संभाग के पुंछ, रामबन, डोडा और किश्तवाड़ इलाके भी प्रभावित होंगे।
विज्ञापन


जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 29.1 डिग्री, बटोत में 26.2 डिग्री, कटड़ा में 31.4 डिग्री और भद्रवाह में 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा। कश्मीर में भी मौसम साफ रहा। राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री और गुलमर्ग में 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed