फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather

आज से मौसम लेगा करवट, कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी के आसार

विज्ञापन
weather
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में लगातार मौसम साफ रहने के कारण दिन के तापमान में उछाल आया है। अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री ऊपर चल रहा है, लेकिन आगामी दिनों में मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 15 से 18 फरवरी को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम के बदले मिजाज का कश्मीर में अधिक असर दिखेगा। जम्मू संभाग में लगभग मौसम साफ रहेगा। प्रदेश में रात में ठंडक कायम है।
विज्ञापन

जम्मू संभाग के कई जिलों में दिन का तापमान बीस डिग्री के ऊपर चल रहा है। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 21.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 1.2, बटोत में 15.4, कटड़ा में 8.4 और भद्रवाह में 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

श्रीनगर में मौसम साफ रहने के साथ दिन का पारा 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.4 और गुलमर्ग में माइनस 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में कड़ाके की ठंड जारी है। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 11.5 और कारगिल में माइनस 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में दिन का पारा माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed