फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather

पुंछ, डोडा समेत कई जिलों में हिमस्खलन का खतरा बरकरार, येलो अलर्ट

विज्ञापन
weather
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। कश्मीर के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी हुई। जम्मू संभाग में भी दिनभर बादल छाए रहे। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी से हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। अगले चौबीस घंटे में रामबन, अनंतनाग, बारामुला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा और गांदरबल जिला में मध्यम श्रेणी (येलो अलर्ट) खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। जिला पुंछ, डोडा, किश्तवाड़, कुलगाम और कारगिल जिला में भी निम्न (येलो अलर्ट) श्रेणी के खतरे वाले हिमस्खलन की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शनिवार को मौसम में सुधार होगा, लेकिन कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन

कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में दिन में हल्की धूप खिलने के बाद दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई थी। गुलमर्ग, सोनमर्ग, पीर की गली, कुपवाड़ा, शोपियां, अनंतनाग आदि जिलों के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। कई जिले शीत लहर की चपेट में हैं। श्रीनगर में दिन का तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर बादल छाए रहने से ठंड का अधिक अहसास हुआ। बारिश न होने के कारण जिले के कई हिस्सों में स्मॉग का असर भी दिखा। वातावरण में कई तरह के प्रदूषण के कण फैलकर विजिबिलिटी को कम कर रहे हैं। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 22.1 और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 12.2, बटोत में 12.2, कटड़ा में 18.9, भद्रवाह में 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के अन्य जिलों में भी सर्दी बढ़ रही है।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान
लेह माइनस 10.0
कारगिल माइनस 6.6
गुलमर्ग माइनस 5.2
पहलगाम माइनस 0.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed