फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather

जम्मू-कश्मीर में कल भारी बारिश-बर्फबारी और हिमस्खलन की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

विज्ञापन
weather
जम्मू। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के उच्च पर्वतीय इलाके ताजा बर्फबारी से फिर लकदक हो गए। मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों में आठ दिसंबर को सामान्य से भारी बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। साथ ही राजोरी, रामबन, किश्तवाड़, बारामुला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा और गांदरबल में हल्के हिमस्खलन की चेतावनी के रूप में येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

किश्तवाड़ जिले के वाड़वन और मड़वा, कश्मीर के गुलमर्ग और लद्दाख के द्रास की पर्वतीय चोटियों पर रविवार को बर्फबारी हुई। पहलगाम में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 3.4 डिग्री रहा। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 11.6 और न्यूनतम तापमान 3.2, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.0 रिकार्ड हुआ है। जम्मू जिले में अधिकतम तापमान 24.5 और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 20.6 और न्यूनतम तापमान 11.2 रहा। भद्रवाह में अधिकतम तापमान 14.9 और न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रहने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन

सामान्य से भारी बर्फबारी और बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले 24 घंटों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बर्फबारी या बारिश हो सकती है। हालांकि आठ से दस दिसंबर तक पहाड़ी इलाकों में सामान्य से भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में सामान्य से भारी बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed