फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather

घाटी के अधिकतर जिलों में रात का पारा शून्य से नीचे, पानी जमने लगा

विज्ञापन
weather
श्रीनगर स्थित डल झील में धुंध के बीच शिकारे में सफर करते लोग। - फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। लेह और कारगिल में शरीर को जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम साफ रहने के बावजूद धूप में सर्दी का अहसास बढ़ा है। कश्मीर के अधिकतर जिलों में रात्रि का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। कई पर्वतीय क्षेत्रों में जलस्थलों पर पानी जमने से पेयजल आपूर्ति में दिक्कतें हो रही हैं। जम्मू संभाग में भी सर्दी बढ़ी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 4 दिसंबर तक मौसम साफ रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

जम्मू में सोमवार को हल्के बादल छाए रहे। एक समय ऐसा लग रहा था कि पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है, लेकिन दिनभर मौसम साफ रहा। जिले के कई ग्रामीण और सीमांत इलाकों में प्रात: व रात्रि के समय धुंध पड़ना शुरू हो गई है। इससे राहगीरों के साथ वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। गत दिनों पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के कारण जिले में धूप के बीच सर्द हवाएं भी चल रही हैं। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 24.1 और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में अधिकतम तापमान 20.0, बटोत में 20.6, कटड़ा में 22.8 और भद्रवाह में 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कारिगल में लोगों ने जरूरी सामान जुटाया
कारगिल में न्यूनतम तापमान के माइनस 6.5 डिग्री तक पहुंच जाने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां दिन के समय भी सर्द हवाएं शरीर को चीरने का काम कर रही हैं। इस मौसम से निपटने के लिए अधिकतर क्षेत्रवासियों ने पहले से ही जरूरी सामान का स्टाक इकट्ठा कर रखा है। सर्दी के चलते लोगों की आवाजाही कम हुई है। लेह में भी बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 4.6 डिग्री सेल्सियस होने से सर्दी से जनजीवन प्रभावित है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.3, पहलगाम में माइनस 2.3 और गुलमर्ग में माइनस 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed