फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather

जम्मू में देर रात हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
weather
जम्मू। जम्मू से ज्यादा गर्मी रविवार को श्रीनगर में पड़ी। कश्मीर को ठंडा क्षेत्र माना जाता है लेकिन बरसात ठीक से न होने से वहां पर जम्मू संभाग से ज्यादा गर्मी पड़ रही है। इस बीच रविवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ली और झमाझम बारिश हुई। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 19 और 20 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। हालांकि, इससे पहले और बाद में भी बारिश का दौर कई क्षेत्रों में चलेगा।
विज्ञापन

श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 35.3 और जम्मू में 34.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के लोगों को आगामी दिनों में गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। जम्मू में रविवार को उमस और गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। आसमान पर हल्के बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद मौसम साफ हो गया और गर्मी ने रंग दिखाया। दिन का अधिकतम तापमान करीब 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा। कटड़ा में बारिश हुई। यहां पर करीब 101 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क और गर्म बना रहा।
विज्ञापन

श्री अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान 30.1 और श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 30.5 रिकॉर्ड हुआ है। वहीं जम्मू संभाग की बात करें तो बटोत सबसे ठंडा इलाका रहा है। यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed