फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather

दिनभर तपिश ने किया परेशान, शाम को इंद्रदेव मेहरबान

विज्ञापन
weather
जम्मू। दिनभर की तपिश झेलने के बाद शुक्रवार की शाम को झमाझम बारिश से जम्मू वासियों को गर्मी से कुछ राहत मिली। संभाग के कई अन्य हिस्सों में भी मौसम का मिजाज बदला। पिछले कई दिनों से गर्मी के साथ उमस परेशान कर रही थी। इसके विपरीत कश्मीर में मौसम साफ रहने से तपिश का अहसास हुआ। घाटी के कई जिलों में दिन का तापमान 33 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शनिवार को भी इंद्रदेव के मेहरबान रहने की उम्मीद है। इससे जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

जम्मू में शुक्रवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। लेकिन दोपहर बाद तक तपिश के साथ उमस परेशान करती रही। वहीं शाम के समय अचानक मौसम बदल गया और तेज हवा चलने लगी। कुछ देर बाद बारिश शुरू हो गई। इस दौरान आवागमन में भी लोगों को दिक्कतें आईं। देर शाम तक बारिश का सिलसिला जारी रहने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 39.2 और न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोट्स के अनुसार आगामी दिनों में जम्मू-कश्मीर में मानसून के सक्रिय होने के आसार हैं। जुलाई के आखिर में अमरनाथ यात्रा भी प्रस्तावित है। इससे यात्रियों को प्रदेश में सुहावने मौसम का आनंद लेने का मौका मिल सकता है। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 32.2, बटोत में 29.7 और भद्रवाह में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान 34.8 और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री चढ़कर 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड और कुपवाड़ा जैसे ठंडे इलाकों में दिन का तापमान 30-33 डिग्री के बीच रहा। गुलमर्ग न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। लेह में न्यूनतम तापमान 16.1 और कारगिल में 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू का तापमान
अधिकतम 39.2
न्यूनतम 28.7
सूर्योदय 05.34
सूर्यास्त 07.42
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शनिवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed