{"_id":"5ffe93e36e0fd5303701ae50","slug":"weather-jammu-and-kashmir-valley-in-grip-of-cold-wave-mercury-of-night-reached-minus-7-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, शीतलहर की चपेट में घाटी, रात का पारा पहुंचा माइनस 7.8","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, शीतलहर की चपेट में घाटी, रात का पारा पहुंचा माइनस 7.8
Wed, 13 Jan 2021 01:46 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 13 Jan 2021 01:46 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में आज का मौसम
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी के चलते लोगों की दुश्वारियां काफी बढ़ गई हैं। कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है। घाटी शीतलहर की चपेट में है। बर्फीली हवाएं चलने से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को बताया कि श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात रही, जहां पारा -7.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ठीक ऐसा तापमान 14 जनवरी 2012 को दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
इस बीच मंगलवार को जम्मू समेत संभाग के कई जिलों में कोहरे की चादर बिछी रही। जम्मू में दिन में हल्की धूप खिली, लेकिन अधिकतर समय कोहरा छाया रहा। जम्मू में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर समेत कश्मीर के अन्य हिस्सों में धूप खिली रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा। लेकिन कई मैदानी इलाकों में कोहरे की चादर बिछी रहेगी।
विज्ञापन
उधर, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात अगले दस दिन तक बहाल होने की उम्मीद नहीं है। रामबन के केला मोड़ पर एक पुल के पहुंच मार्ग के धंस जाने के कारण रविवार की शाम से हाईवे बंद है। यातायात बंद होने से घाटी जाने और वहां से दोनों ओर हजारों वाहन और यात्री फंसे हुए हैं। एनएचएआई (रोड कंस्ट्रक्शन एंड मेनटेनिंग एजेंसी) के परियोजना निदेशक के अनुसार हाईवे के क्षतिग्रस्त हिस्से को कंक्रीट डालकर दुरुस्त करने में कम से कम दस दिन लग जाएंगे। फिलहाल वैकल्पिक मार्ग के लिए बीआरओ को बैली पुल का निर्माण करने को कहा गया है। फिलहाल हवाई मार्ग चालू है।
विज्ञापन
यातायात पुलिस हेडक्वार्टर के अनुसार हाईवे पर मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। जम्मू से रामबन तक यातायात बहाल है। जम्मू-डोडा-किश्तवाड़, जम्मू-रामबन, गूल संगलदान, मगरकोट,-बनिहाल, बनिहाल-काजीकुंड तक यातायात बहाल है। पुंछ और राजोरी को शोपियां से जोड़ने वाला मुगल रोड पहले से ही बंद है। यातायात विभाग ने यात्रियों से एनएचडब्ल्यू-44 पर ट्रैफिक नियंत्रण केंद्रों की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक यात्रा करने की सलाह दी है।