फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Weather in jammu kashmir

अगले 48 घंटे में कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

विज्ञापन
Weather in jammu kashmir
जम्मू। मानसून के आखिरी पड़ाव में मौसम ने फिर करवट ली है। जम्मू संभाग के कई जिलों में बुधवार हुई झमाझम बारिश से तपिश और उमस से राहत मिली। कई पहाड़ी इलाकों में ठंडक का अहसास हुआ। जम्मू और कटड़ा में अधिक पानी बरसने से जनजीवन प्रभावित हुआ। कटड़ा में चापर सेवा बाधित रही। दिन भर रुक-रुक बारिश से बाजारों में रौनक गायब रही। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने अगले 48 घंटे में वीरवार और शुक्रवार को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है। इससे जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभावित हो सकता है। मौसम का मिजाज 11 सितंबर तक बिगड़ा रहेगा। इसका असर कश्मीर में भी दिखेगा।
विज्ञापन

जम्मू में बुधवार की शुरुआत बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बारिश के साथ हुई। कई घंटे की तेज बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति रही। सड़कों पर दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में दिक्कतें झेलनी पड़ीं। दोपहर बाद बारिश रुक गई, लेकिन देर शाम तक बादल छाए रहे। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी इंद्रदेव मेहरबान रहे। यहां प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में सर्वाधिक बारिश हुई। भद्रवाह और बटोत में भी बारिश हुई। राजोरी के बुद्धल में एक फुटब्रिज की एप्रोच रोड के ढह जाने से पांच गांवों का संपर्क कट गया। कश्मीर संभाग में तपिश से राहत मिली है, लेकिन अधिकांश जिलों में बारिश नहीं हुई है।
विज्ञापन

---------
जम्मू संभाग में दिन का तापमान सात डिग्री तक गिरा
जम्मू संभाग में बदले मौसम से कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 7 डिग्री तक गिर गया है। बारिश से तापमान में गिरावट आई है। इससे रात में ठंडक बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सितंबर के मध्य से ठंडक का अहसास बढ़ना शुरू हो जाएगा। जम्मू में बुधवार को दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 33.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री गिरकर 23.2, बटोत में सामान्य से 4.5 डिग्री गिरकर 21.5, कटड़ा में सामान्य से 5.7 डिग्री गिरकर 24.3 और भद्रवाह में सामान्य से 6.2 डिग्री गिरकर 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान 27.0, पहलगाम में 22.2 और गुलमर्ग में 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 26.4 और कारगिल में 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितनी बारिश हुई
कटड़ा 75.6 (मिलीमीटर )
जम्मू 60.5
बटोत 16.6
भद्रवाह 4.2
बनिहाल 1.2
पहलगाम 9.1
गुलमर्ग 2.4
-----------
जम्मू का तापमान
अधिकतम 33.0
न्यूनतम 25.8
सूर्योदय 06.12
सूर्यास्त 06.47
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार वीरवार को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed