फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Weather in Jammu and Kashmir: Temperature dropped by 3 to 5 degrees in most districts due to cloudy weather, relief from heat

जम्मू-कश्मीर में मौसम: बादल छाए रहने से अधिकतर जिलों में तापमान 3 से 5 डिग्री गिरा, गर्मी से मिली राहत

Wed, 16 Jun 2021 03:45 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 16 Jun 2021 03:45 PM IST
सार

दोपहर को धूप खिलने पर तपिश ने जोर पकड़ा, लेकिन पिछले दिनों के मुकाबले गर्मी से कुछ राहत रही।

विज्ञापन
Weather in Jammu and Kashmir: Temperature dropped by 3 to 5 degrees in most districts due to cloudy weather, relief from heat
जम्मू में गर्मी के चलते छतरी में चलते लोग - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को हल्के बादल छाए रहने से दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट रही। प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री नीचे चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


जम्मू में मंगलवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। दोपहर को धूप खिलने पर तपिश ने जोर पकड़ा, लेकिन पिछले दिनों के मुकाबले गर्मी से कुछ राहत रही। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री गिरकर 35.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के लिए अच्छी खबर: बनिहाल-काजीगुंड टनल का संचालन जल्द होगा, कोरोना पाबंदियों के चलते हो रही देरी
विज्ञापन
विज्ञापन


संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 24.4, बटोत में 25.3, कटड़ा में 31.5, भद्रवाह में 26.4, लेह में 14.0, कारगिल में 21.2 और श्रीनगर में सामान्य से 4.8 डिग्री गिरकर 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू का तापमान
अधिकतम 35.4
न्यूनतम    25.6
सूर्योदय      05.25
सूर्यास्त      07.41
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed