फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather forecast jammu kashmir weather became pleasant due to rain

जम्मू-कश्मीर: बारिश से मौसम हुआ सुहावना, कई इलाकों में जलभराव, जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद

Sat, 10 Jul 2021 10:28 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 10 Jul 2021 10:28 AM IST
सार

जम्मू संभाग के कई इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने हाईवे पर यातायात प्रभावित होने के साथ भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
weather forecast jammu kashmir weather became pleasant due to rain
बारिश से मौसम हुआ सुहावना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में मानसून की सक्रियता बढ़ी है। जम्मू संभाग के कई इलाकों में बारिश हो रही है। बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। उधर, जम्मू-श्रीनगर हाईवे को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन


भूस्खलन के कारण राजमार्ग बंद
रामबन जिले में भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया है। 500 से अधिक वाहन फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि रामसू इलाके में मगरकोट क्षेत्र में भूस्खलन के कारण राजमार्ग बंद किया गया है। रास्ता साफ करने का काम चल रहा है। श्रीनगर की ओर नाशरी और रामबन की ओर बनिहाल से किसी भी नए वाहन को राजमार्ग से जाने की इजाजत नहीं होगी। भूस्खलन के कारण मलबा हटाने में 10-12 घंटे का वक्त लगेगा।
विज्ञापन


कई इलाकों में भारी बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 11 से 13 जुलाई को जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम खराब होने की सूरत में हाईवे पर यातायात प्रभावित होने के साथ भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर समेत कई जिलों में दिन का तापमान 34 डिग्री के ऊपर चला गया है। यहां अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री ऊपर चल रहा है। जम्मू में पिछले चौबीस घंटे 60.4 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 36.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटड़ा में 37.2 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


बनिहाल में दिन का तापमान 31.6, बटोत में 28.4, भद्रवाह में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 28.2, कारगिल में 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कश्मीर के कई जिलों में गर्मी से लोग परेशान हैं। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री चढ़कर 34.2, पहलगाम में 28.8 और गुलमर्ग में 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed